“जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान की हुई उच्चस्तरीय समीक्षा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिए लक्ष्य आधारित क्रियान्वयन के निर्देश
सूरजपुर ACGN:- प्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान की समीक्षा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में की गई। केंद्रीय मंत्री वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए और अधिकारियों को अभियान की गति तेज करने के निर्देश दिए।

बैठक में बिलासपुर, दुर्ग और सूरजपुर जिले के कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में चल रहे जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जल संरचनाओं के निर्माण, जनसहभागिता और जियोटैगिंग की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार, समाज और निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 03-C सूत्र—कोस्ट (लागत साझेदारी), कम्यूनिटी (समुदाय की सहभागिता) और सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व)—को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में 31 मई 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ में 10 लाख जल संरचनाओं के निर्माण और उनकी जियोटैगिंग पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया। इसे जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य भूजल स्तर को बनाए रखना, वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सूरजपुर जिले के लिए विशेष रूप से लक्ष्य बढ़ाने और अधिक से अधिक संरचनाओं की जियोटैगिंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन को अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के लिए कहा गया है। एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले, अरुण कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






