अचानकमार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की जनचौपाल, 8 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पर्यटन को बढ़ावा देने 5 जिप्सी प्रदान, चार ग्राम पंचायतों के विकास हेतु 25 लाख रुपए की घोषणा
ACGN:- लोरमी क्षेत्र के वनग्राम अचानकमार में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल लगाकर आठ ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई आवेदनों पर मौके पर ही निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में माताएं, बहनें, युवा, बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री तीन दिवसीय असम दौरे से लौटकर सीधे रायपुर से अचानकमार पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जनचौपाल आमजन तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने गांव की महिलाओं और युवाओं के बीच शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।



अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह को पांच जिप्सी वाहन प्रदान किए। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर टॉर्च का वितरण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ नवनिर्मित लोकमंच का लोकार्पण भी किया और एक वरिष्ठ वन कर्मी का सम्मान किया।


जनचौपाल में लमनी, कटामी, छपरवा ग्राम पंचायत के लिए 5-5 लाख रुपए और अचानकमार के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की गई। इस प्रकार चार ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए कुल 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






