नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी और विद्यालयों में कलेक्टर का औचक निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंगनबाड़ी और विद्यालयों में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


बच्चों संग भोजन कर परखी गुणवत्ता, स्वच्छता में लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश

ACGN:- मुंगेली जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विकासखंड मुंगेली के ग्राम बांकी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, पोषण आहार और रेडी टू ईट मेन्यू की जानकारी ली तथा स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता जांची।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भोजन स्वच्छता के साथ तैयार हो, ताजी सब्जियों का उपयोग किया जाए और पोषण मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चॉकलेट भी वितरित की गई।


जैतपुरी-बांकी सामुदायिक शौचालय में ताला बंद मिलने पर कलेक्टर ने ब्लॉक समन्वयक को कड़ी फटकार लगाई। गांव में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर जनपद सीईओ और संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई गई।

स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े स्टाफ को नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा तथा लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसके बाद शासकीय पूर्व माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शाला बांकी का निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की गई और नकल रोकने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।


कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया और स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने नियमित अध्ययन, लेखन अभ्यास और कठिन शब्दों के अर्थ समझने की आदत विकसित करने की सलाह दी।

विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाए रखने, नियमित समाचार पत्र पढ़ने, रेडियो समाचार सुनने और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now