बाबा मोहल्ला जवाली में गुरु घासीदास जयंती पर श्रद्धा और संस्कृति का संगम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
दो दिवसीय गुरु पर्व में सतनाम समाज ने मानवता, समरसता और अहिंसा के संदेश को किया सशक्त
कोरबा: ACGN! सतनाम पंथ के संस्थापक, मानवता समानता और अहिंसा के महान संदेशवाहक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 279वीं जयंती के पावन अवसर पर बाबा मोहल्ला जवाली में सतनाम समाज द्वारा भव्य दो दिवसीय गुरु पर्व का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य बाबा गुरु घासीदास जी के “मनखे के मनखे एक समान” के सिद्धांत को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा सामाजिक समरसता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।

आयोजन के प्रथम दिवस 8 जनवरी 2026 को सतनामी युवा समिति बाबा मोहल्ला के नेतृत्व में पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार जैत खाम में पालो चढ़ाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रात्रिकालीन कार्यक्रम में पंथी नृत्य एवं रिकॉर्डिंग डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें प्रतिभागियों को समिति की ओर से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिलेश कंवर सरपंच जवाली, रजनी कंवर वार्ड पंच 16 तथा पुरुषोत्तम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूह रोशनी, जय, सूर्य, लक्ष्मी, विनय, आराधना और संस्कार की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

द्वितीय दिवस 9 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच के अंतर्गत सुप्रसिद्ध लोक गायक श्याम कुटेलिहा द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा रवि रजक रहीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सतनाम समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, सतमार्ग पर चलने, नशामुक्त और शिक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया। गिरौदपुरी धाम और जवाली धाम का जयघोष करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की गई और प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया, जिससे ग्राम में भक्तिमय और सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक 03/26
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































