नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेत के ट्रैक्टर पर आधी रात खूनी संग्राम! ईंट-पत्थर और बेल्ट से हमला, दोनों गुटों के 10 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रेत के ट्रैक्टर पर आधी रात खूनी संग्राम! ईंट-पत्थर और बेल्ट से हमला, दोनों गुटों के 10 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


बुधवारी दशहरा मैदान के पास रेत खाली कराने की बात पर भिड़े दो पक्ष, दोनों तरफ से दर्ज हुई हत्या के प्रयास और बलवा की शिकायत; सीएसईबी चौकी पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को भेजा जेल।

कोरबा ACGN:- रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने और रेत खाली कराने की बात ने आधी रात ऐसा तूल पकड़ा कि बुधवारी दशहरा मैदान के पास दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, डंडे, चमड़े के बेल्ट और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों को चोटें आईं। मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 और 3 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात की है। बुधवारी दशहरा मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने और रेत खाली कराने की बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए।
प्रथम पक्ष के प्रार्थी राजेन दास निवासी ढोढीपारा ने पुलिस को बताया कि उसके ट्रैक्टर चालक को यशवंत कश्यप उर्फ लक्की, संतोष चंद्रा और विक्रम कश्यप ने अपने साथियों के साथ रोककर रेत खाली करने की बात पर विवाद और गाली-गलौज की। चालक की सूचना पर जब राजेन दास अपने साथियों के साथ बुधवारी मैदान के पास पहुंचा, तो आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर ईंट-पत्थर, डंडा, चूड़ा और पंच से हमला कर दिया। इस घटना में राजेन दास सहित अन्य लोगों को चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष के प्रार्थी विक्रम कश्यप निवासी काशीनगर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी शिकायत के अनुसार, रेत खाली कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान दीपक सिंह, सोहेब अहमद, गौरीलाल चौहान, पुरनदास महंत, आदित्य सिंघानिया, राजेन उर्फ राजेन्द्र दास और यश पाटले ने एक राय होकर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के, चमड़े के बेल्ट और ईंट के टुकड़ों से हमला किया।
दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी एवं थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पृथक-पृथक अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रथम पक्ष की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 109(1), 296, 115(2), 351(3), 126(2), 3(5) तथा द्वितीय पक्ष की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 नवंबर 2026 को दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल ईंट का टुकड़ा और चमड़े का बेल्ट भी जब्त किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्रथम पक्ष से गिरफ्तार तीन आरोपी
यशवंत कश्यप उर्फ लक्की (26 वर्ष), पिता संतोष कश्यप, निवासी काशीनगर नीलगिरी के पास, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा।
विक्रम कश्यप (23 वर्ष), पिता संतोष कश्यप, निवासी काशीनगर नीलगिरी के पास, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा।
संतोष चंद्रा (29 वर्ष), पिता हेमलाल चंद्रा, निवासी बुधवारी बाजार बजरंग चौक, चौकी सीएसईबी, कोरबा।
द्वितीय पक्ष से गिरफ्तार सात आरोपी
दीपक सिंह (32 वर्ष), पिता स्व. अनिल सिंह, निवासी 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, कोरबा।
सोहेब अहमद (30 वर्ष), पिता अंसार अली, निवासी शारदा विहार मानिकपुर, थाना कोतवाली, कोरबा।
गौरीलाल चौहान (44 वर्ष), पिता बड़कू चौहान, निवासी तुलसीनगर, थाना कोतवाली, कोरबा।
पुरनदास महंत (44 वर्ष), पिता स्व. महेशदास महंत, निवासी पम्प हाउस, चौकी सीएसईबी, कोरबा।
आदित्य सिंघानिया (31 वर्ष), पिता संतोष सिंघानिया, निवासी सर्वमंगला रोड पटेलपारा, थाना कोतवाली, कोरबा।
राजेन उर्फ राजेन्द्र दास (30 वर्ष), पिता स्व. खीकदास, निवासी ढोढीपारा, चौकी सीएसईबी, कोरबा।
यश पाटले (19 वर्ष), पिता अनिकेत पाटले, निवासी तुलसीनगर, थाना कोतवाली, कोरबा।
रेत खाली कराने की बात से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी तक पहुंच चुका है। हालांकि घटना में दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और विवाद की असली वजह सामने आना महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल दोनों पक्षों के 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now