नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! कटाईनार से विकास की शुरुआत, दूसरे वार्डों की भी बदलेगी तस्वीर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! कटाईनार से विकास की शुरुआत, दूसरे वार्डों की भी बदलेगी तस्वीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 और 14 में डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन, चरणबद्ध तरीके से अन्य वार्डों की सड़कों का भी होगा सुधार; 1 नवंबर 2027 से पहले स्थापित होगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा।

कोरबा ACGN:- लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे बांकीमोंगरा नगरवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सड़क निर्माण और डामरीकरण कार्यों को गति देते हुए कटाईनार के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में विधिवत भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत की गई। नगर पालिका की ओर से अन्य वार्डों की जर्जर सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने की बात कही गई है।


भूमिपूजन कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा, पार्षद अश्वनी मिश्रा, पार्षद रम्भा हेम सिंह कंवर, एल्डरमैन राखी अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।


नगर के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रथम चरण में कटाईनार के वार्ड 13 और 14 में डामरीकरण कराया जाएगा। इसके बाद नगर के अन्य वार्डों में भी आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुसार अत्यंत खराब सड़कों का सुधार किया जाएगा।


इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात भी कही।


नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि बांकीमोंगरा को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना उनका संकल्प है। जिन वार्डों में सड़कें जर्जर हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा। कटाईनार के वार्ड 13 एवं 14 से डामरीकरण कार्य की शुरुआत की गई है। आगे अन्य वार्डों में भी आवश्यकता के अनुसार कार्य कराया जाएगा। नगरवासियों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।


वहीं विकास झा ने कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने वार्डवासियों से निर्माण कार्य के दौरान संबंधित एजेंसी और कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की। साथ ही सड़क निर्माण के बाद कुछ दिनों तक पानी का छिड़काव या पानी का बहाव नहीं होने देने की सलाह दी, ताकि सड़क की मजबूती और गुणवत्ता बनी रहे। उनका कहना था कि उद्देश्य केवल सड़क बनवाना नहीं, बल्कि उसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाना भी है।


पार्षद अश्वनी मिश्रा ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों का डामरीकरण कराया जाए। भूमिपूजन के साथ कार्य शुरू होना वार्ड के लिए राहत की बात है। इससे लोगों का आवागमन आसान होगा और बारिश सहित अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने वार्ड की समस्याओं को लगातार नगर पालिका के समक्ष उठाते रहने की बात कही।


1 नवंबर 2027 से पहले स्थापित होगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा
कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने घोषणा की कि आगामी 1 नवंबर 2027 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस से पहले बांकीमोंगरा नगर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही राज्य स्थापना दिवस को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने की तैयारी की जाएगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में आसपास के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now