ओडिशा से लापता नाबालिग बरामद, भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
24 नवंबर से लापता किशोरी ओडिशा से सकुशल बरामद आरोपी आदित्य दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया मामला पोक्सो व संबंधित धाराओं में दर्ज
रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने 24 नवंबर से लापता एक किशोरी को ओडिशा से सकुशल बरामद कर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपित युवक आदित्य दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पीड़िता की मां ने 25 नवंबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री पिछले दिन की शाम से लापता है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे ले जाया है। शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 524/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी
जांच में पता चला कि किशोरी का सम्बन्ध आरोपी आदित्य दुबे से था। घटना के बाद आरोपी अपने कार्यस्थल से लापता था तथा उसका मोबाइल भी बंद मिला। तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी के सहारे पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और सूचना मिली कि वह देवगढ़, ओडिशा में छिपा है। उसी आधार पर एएसआई नन्द कुमार सारथी के नेतृत्व में टीम देवगढ़ पहुंची और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किया गया
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ भगा ले गया था। बालिका का बयान महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर के समक्ष दर्ज कराया गया तथा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धाराएँ 87, 64(2)(एम) BNS तथा 6 पोक्सो एक्ट भी जोड़ी गई हैं
पूरी कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उपनिरीक्षक नन्द कुमार सारथी, आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और महिला आरक्षक दरोथिया किण्डो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि बालिका को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






























