फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने छह माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के लिए फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी दीपक विश्वकर्मा (45 वर्ष), पिता रामगोपाल विश्वकर्मा, निवासी कलचुरी स्कूल के पीछे, हेमुनगर थाना तोरवा बिलासपुर, हाल निवासी माइलस्टोन अपार्टमेंट 106, देवपुरी रोड, अमलीडीह थाना राजेंद्र नगर, रायपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी छह माह से फरार था और रेलवे में कोच अटेंडर का काम कर म्यूल अकाउंट अपने साथियों तक पहुंचाता था।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी ने अपने नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर 5000-10000 रुपये प्रति खाता के कमिशन पर अन्य लोगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराए। आरोपी के नेटवर्क के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट और गूगल सर्च जैसे साइबर अपराधों में खातों का दुरुपयोग किया जा रहा था।
डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज और श्री रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने आरोपी की सक्रिय पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने कार्य और अन्य साथियों तक म्यूल अकाउंट पहुंचाने की विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रभारी रेंज साइबर थाना, सउनि सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद और विक्कू सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
प्रकरण क्रमांक: 09/2025, 12/2025, 13/2025, 14/2025 एवं 16/2025
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






























