तिरंगे की रोशनी में नहाया मिनीमाता हसदेव बांगो बांध, देखे मनमोहक दृश्य
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की 25वीं जयंती को जल संसाधन विभाग कोरबा ने रजत जयंती के रूप में बड़े ही आकर्षक अंदाज़ में मनाया।
इस अवसर पर हसदेव नदी पर स्थित मिनीमाता हसदेव बांगो बांध को तिरंगे के रंगों की मनमोहक रोशनी से सजाया गया। तिरंगे की यह झिलमिलाहट बांध की लहरों पर प्रतिबिंबित होकर दृश्य को अत्यंत सुंदर और भावनात्मक बना रही थी।

रात के समय तीनों रंगों की रोशनी ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल संसाधन विभाग के लिए यह गौरव का क्षण है

कि राज्य के इस ऐतिहासिक परियोजना स्थल को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय एकता और गौरव के प्रतीक रंगों से सजाया गया।

स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने भी इस नयनाभिराम दृश्य का भरपूर आनंद लिया। बांध परिसर में लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और छत्तीसगढ़ की प्रगति और समृद्धि की कामना की।
रजत जयंती वर्ष के इस विशेष अवसर पर जल संसाधन विभाग ने प्रदेश के विकास में अपने योगदान को याद करते हुए ‘हर बूंद में विकास, हर बांध में विश्वास’ का संदेश दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






























