नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चाकू दिखाकर राहगीरों से लूटपाट! गंगा नगर बाजार के पास वारदात का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चाकू दिखाकर राहगीरों से लूटपाट! गंगा नगर बाजार के पास वारदात का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

7 से 8 बदमाशों ने रास्ता रोककर पांच लोगों से की थी मारपीट, तीन मोबाइल और नकदी समेत करीब 21 हजार रुपये की संपत्ति बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

कोरबा ACGN:- रात के अंधेरे में घर लौट रहे राहगीरों को क्या पता था कि रास्ते में उनका सामना लुटेरों से हो जाएगा। गंगा नगर बाजार के पास 7 से 8 लोगों ने मोटरसाइकिल रोककर पांच युवकों के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले में कुसमुंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन और नकदी सहित लगभग 21 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे की है। प्रार्थी अपने साथियों सुरेंद्रपाल कंवर, ज्योतिश कुमार, उमेश कंवर, प्रमोद कंवर और अजय सिंह के साथ ग्राम खोडरी से लौट रहा था। इसी दौरान गंगा नगर बाजार के समीप 7 से 8 अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।
आरोप है कि बदमाशों ने हाथ-मुक्कों, बेल्ट और डंडों से प्रार्थी तथा उसके साथियों की पिटाई की। इसके बाद चाकू दिखाकर डराते हुए प्रार्थी का विवो Y31 मोबाइल, ज्योतिश कुमार का ओप्पो A5 मोबाइल, पर्स और 500 रुपये नकद तथा सुरेंद्रपाल कंवर का विवो Y18 मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए। मारपीट में प्रार्थी और उसके साथियों को चोटें आईं।
             शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
पीड़ित की शिकायत पर थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305 एवं 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर तंत्र और जांच के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।
         दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में निशांत प्रसाद केंवट (20 वर्ष), पिता लक्ष्मी प्रसाद केंवट, निवासी कुदरीपार (शिव मंदिर के पास), थाना बांकीमोंगरा तथा शिवा बिंझवार (20 वर्ष), पिता रामसिंह बिंझवार, निवासी मोंगरा बस्ती, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से विवो Y31, ओप्पो A5 और विवो Y18 मोबाइल फोन तथा लूटी गई नकदी बरामद की गई है। कुल बरामद संपत्ति का मूल्य लगभग 21 हजार रुपये बताया गया है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि वारदात में शामिल बाकी आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचती है।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now