नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पटाखा बाजार में सुरक्षा की पड़ताल, आग से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पटाखा बाजार में सुरक्षा की पड़ताल, आग से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

दीपावली से पहले लाखे नगर के हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड में पटाखा दुकानों का संयुक्त निरीक्षण, दुकानदारों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण।

रायपुर ACGN:- दीपावली पर्व नजदीक आते ही पटाखा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इसी के साथ आगजनी और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। 2 नवंबर 2026 को लाखे नगर स्थित हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड में संचालित पटाखा दुकानों का पुलिस, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पटाखों के सुरक्षित भंडारण और क्रय-विक्रय से जुड़े सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। दुकानदारों को प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई।


इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से दुकानदारों को फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। आग लगने की स्थिति में किस तरह तत्काल और सुरक्षित तरीके से आग पर काबू पाया जाए, इसकी जानकारी भी दी गई। वहीं विद्युत विभाग ने वायरिंग और बिजली के उपकरणों को लेकर जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।
संयुक्त टीम ने दुकानदारों को पटाखों का सुरक्षित भंडारण और निर्धारित मानकों के अनुसार बिक्री करने, दुकानों में अग्निशमन यंत्र सहित जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए कहा।
पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार इस निरीक्षण का उद्देश्य दीपावली के दौरान संभावित आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखना तथा दुकानदारों के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने सभी पटाखा दुकानदारों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और जिम्मेदारी के साथ पटाखों का कारोबार करने की अपील की है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                  7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की घटनाओं और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए हमसे जुड़ें। छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक, जिला एवं पंचायत स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now