MG रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग वालों पर शिकंजा, क्रेन और व्हील लॉक से कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :अनादि पांडेय रायपुर
पहले माइक से चेतावनी, नहीं हटे वाहन तो चालान और जब्ती; जाम से यात्रियों और आम लोगों को हो रही परेशानी के बाद अभियान
रायपुर ACGN:- शहर के व्यस्ततम एमजी रोड स्थित रात्रि चौपाटी पर बेतरतीब और अवैध पार्किंग के कारण बढ़ रही यातायात समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष अभियान शुरू किया है। चौपाटी के आसपास सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण स्टेशन की ओर आने-जाने वाले यात्रियों सहित आम नागरिकों को जाम और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के तहत सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन से हटाया जा रहा है, जबकि चार पहिया वाहनों पर व्हील लॉक लगाया जा रहा है।
यातायात पुलिस के अनुसार कार्रवाई से पहले वाहन चालकों को माइक और लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन हटाने की चेतावनी दी जाती है। पुलिस का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य वाहन चालकों को पहले अवसर देना और कार्रवाई को पारदर्शी रखना है। चेतावनी के बावजूद वाहन नहीं हटाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान और आवश्यकतानुसार जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
चौपाटी पर खाने-पीने के लिए आने वाले लोगों द्वारा सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग किए जाने से कई बार सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे यातायात का दबाव बढ़ने के साथ स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू की है।
निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने की अपील
यातायात पुलिस ने एमजी रोड चौपाटी आने वाले नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन सड़क अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा न करें। वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क किया जाए, ताकि सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने।
पुलिस ने नागरिकों से यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर थोड़ी देर के लिए वाहन खड़ा करना भी यदि यातायात में बाधा बनता है तो इससे दूसरे लोगों को परेशानी होती है, इसलिए पार्किंग को लेकर सभी को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































