सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन, 94 का मौके पर निराकरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
विधायक प्रेमचंद पटेल ने हितग्राहियों को बांटे योजनाओं के लाभ, बिहान समूह की महिलाओं को 12 लाख का ऋण
कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में 6 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 8 आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
शिविर में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई कंवर, एसडीएम एवं आईएएस विपिन दुबे, जनपद पंचायत सीईओ कमलकांत श्रीवास, तहसीलदार सहित 52 ग्राम पंचायतों के सरपंच और विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया। जनपद पंचायत की ओर से पेंशन से संबंधित आवेदनों का मौके पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति दी गई। इसके अलावा पात्र लोगों को जॉब कार्ड, आवास और राशन कार्ड से संबंधित लाभ भी प्रदान किए गए।
शिविर में बिहान समूह की चार महिलाओं को कुल 12 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। वहीं 30 महिलाओं को लखपति दीदी प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पांच बच्चों का अन्नप्राशन और छह महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराई गई।
श्रम विभाग के माध्यम से आठ लोगों के श्रम कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही श्रम कार्ड के तहत एक बच्चे को 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। शिविर में चार आधार कार्ड और 13 ऋण पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव में सेवा सेतु शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी एक ही स्थान पर मिलती है, जिससे वे अपनी जरूरत और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को उपलब्ध योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन पर मौके पर कार्रवाई की। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ कई मामलों में तत्काल लाभ मिला।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































