नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने एनकॉर्ड समिति की बैठक, स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर होगी सख्ती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने एनकॉर्ड समिति की बैठक, स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर होगी सख्ती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अवैध शराब और नशीले उत्पादों पर निगरानी बढ़ाने दिए निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों और जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

कोरबा ACGN:- जिले में नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण और युवाओं तथा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक 6 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की। बैठक में नशे की रोकथाम, तंबाकू नियंत्रण, नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन, जनजागरूकता और अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर नियंत्रण को लेकर विभागवार चर्चा की गई।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में शेष संस्थानों में आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो शैक्षणिक संस्थान तंबाकू मुक्त घोषित हो चुके हैं, वहां ‘तंबाकू मुक्त संस्थान’ का बोर्ड प्रमुखता से लगाया जाए, ताकि विद्यार्थियों और आम लोगों को इसकी स्पष्ट जानकारी रहे।
बैठक में शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित निगरानी की जाए और जहां उल्लंघन मिले, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का निर्धारित क्षमता के अनुसार प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा मुक्ति अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने और लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को नशे से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों की जानकारी मिल सके।
अवैध शराब और नशीले उत्पादों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर ने जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले उत्पादों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखने तथा सूचना तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ शराब के अवैध निर्माण से जुड़े स्थानों और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों तथा शैक्षणिक परिसरों में असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के स्तर पर जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित करने और नशे से संबंधित सूचनाओं पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी कटघोरा जितेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर इशांत जायसवाल, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now