चिट्टा बिक्री के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने भेजा जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय दुर्ग
एनडीपीएस मामले में पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त
दुर्ग ACGN:- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। खुर्सीपार पुलिस ने चिट्टा यानी हेरोइन की बिक्री से जुड़े एनडीपीएस के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मज्जी कुमार और राबी सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 19 वर्ष है और वे अटल आवास, शिवाजी नगर, खुर्सीपार के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026 दर्ज है। इस मामले में धारा 8, 21(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 78 जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ लक्की, पिता सुरजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी जीरो स्ट्रीट, जोन-3 खुर्सीपार के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चिट्टा बिक्री में कथित रूप से शामिल फरार आरोपियों के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने दोनों फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मज्जी कुमार और राबी सिंह को पकड़ लिया। पूछताछ और मेमोरेण्डम कथन में दोनों के चिट्टा यानी हेरोइन की बिक्री में संलिप्त होने की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ की बिक्री में शामिल थे। मामले में घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































