नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम सभा की सूचना में लापरवाही? ग्रामीण नहीं पहुंचे, बैठक करनी पड़ी निरस्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्राम सभा की सूचना में लापरवाही? ग्रामीण नहीं पहुंचे, बैठक करनी पड़ी निरस्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कलेक्टर के आदेश में 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का निर्देश, पताड़ी में ग्रामीणों को समय पर सूचना नहीं मिलने का आरोप; अगली बैठक की तारीख, समय और एजेंडा पहले बताने की मांग

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के ग्राम पंचायत पताड़ी में ग्राम सभा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने सूचना और प्रक्रिया में लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम सभा के संबंध में समय रहते न तो पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया गया और न ही मुनादी कराकर सभी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बताया गया कि 5 अक्टूबर 2026 की सुबह अचानक मुनादी कराई गई, जिसके कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों को ग्राम सभा की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी और बैठक में पर्याप्त उपस्थिति नहीं हो पाई। इसके चलते ग्राम सभा को निरस्त कर आगामी तिथि में आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया।


ग्रामीणों का कहना है कि जिला कलेक्टर कार्यालय, पंचायत, कोरबा द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1/389183/2026/पंचा./ग्रामसभा, दिनांक 28 सितंबर 2026 में छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा 6(1)(क) के तहत 2 अक्टूबर 2026 को जिले के समस्त ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। आदेश में ग्राम सभा की गणपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित पंच, सरपंच और सचिव को दी गई थी।


कलेक्टर के आदेश में ग्राम सभा के लिए पंचायत के आय-व्यय की समीक्षा, स्वीकृत कार्यों और खर्च की जानकारी, सड़क पर मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, नामांतरण एवं बंटवारा, पंचायत उन्नति सूचकांक, मुक्तिधाम की व्यवस्था, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन, पंचायत की संपत्तियां, तालाब और बाजार, बाल विवाह रोकथाम, टीबी मुक्त पंचायत, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित ग्राम पंचायत प्लान, जल संरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर चर्चा के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि इतने महत्वपूर्ण विषयों वाली ग्राम सभा के लिए ग्रामीणों को पर्याप्त समय पहले सूचना नहीं दी गई। अचानक मुनादी होने के कारण कई ग्रामीण अपने कामकाज में व्यस्त रहे और बैठक में अपेक्षित संख्या में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में ग्राम सभा को स्थगित/निरस्त कर आगामी तिथि में बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया।


ग्रामीणों ने मांग की है कि अगली ग्राम सभा की तिथि, समय, एजेंडा और चर्चा के प्रमुख विषयों की लिखित सूचना पहले से गांव में सार्वजनिक की जाए तथा विधिवत मुनादी कराई जाए, ताकि सभी ग्रामीण अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकें और ग्राम सभा पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं जनहित में संपन्न हो सके।


अब सवाल यह है कि जब ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, आय-व्यय, सरकारी योजनाओं और ग्रामीणों से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है, तो क्या इसकी सूचना समय पर हर ग्रामीण तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए? ग्रामीणों की नजर अब अगली ग्राम सभा की सूचना और उसके विधिवत आयोजन पर है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now