नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मीडिया पर भरोसा बचाना बड़ी चुनौती, मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मीडिया पर भरोसा बचाना बड़ी चुनौती, मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज, ओड़िशा ब्यूरो

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बोले, सच्चाई, निष्पक्षता और नैतिकता से ही मीडिया की विश्वसनीयता कायम रहेगी

भुवनेश्वर ACGN:- मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के दौर में समाचार प्रस्तुत करने का तरीका तेजी से बदल रहा है, लेकिन इस बदलते दौर में मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती सच्चाई, निष्पक्षता और नैतिकता को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि कई बार तथ्यपरक खबरों की तुलना में गलत सूचनाएं और नकारात्मक प्रचार ज्यादा दिखाई देते हैं, इसके बावजूद तथ्य आधारित खबरों के लिए लोगों का भरोसा प्रिंट मीडिया पर आज भी कायम है।
मुख्यमंत्री रविवार को भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ जमीन पर मौजूद समस्याओं, मांगों और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाना भी मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के बढ़ते व्यावसायीकरण के कारण कई बार वास्तविक और जनहित से जुड़ी खबरें पीछे छूट जाती हैं, जबकि सनसनीखेज खबरों को ज्यादा प्रमुखता मिलती है। आलोचना और रचनात्मक संवाद की जगह कई स्थानों पर आरोप-प्रत्यारोप और एजेंडा आधारित खबरों का प्रभाव बढ़ा है। ऐसे समय में मीडिया को बिना किसी एजेंडे के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 तक समृद्ध ओड़िशा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now