दिसंबर में ओडिशा का मेगा स्पोर्ट्स इवेंट, जुटेंगी देश की खेल हस्तियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
4 से 6 दिसंबर तक भुवनेश्वर में मिट्टी कुश्ती, बॉक्सिंग, मैराथन और बॉडीबिल्डिंग समेत कई खेलों का होगा आयोजन
गंजाम ACGN:- बरहमपुर में ऑल ओडिशा जिम एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिसंबर में होने वाले बड़े राष्ट्रीय खेल आयोजन की जानकारी दी गई। एसोसिएशन के अनुसार 4 से 6 दिसंबर तक भुवनेश्वर के बरमूडा स्पोर्ट्स ग्राउंड में नेशनल लेवल का स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। ओडिशा की पहचान और गौरव को सामने रखते हुए इस आयोजन का नाम ‘उत्कल केसरी’ रखा गया है।
आयोजकों के मुताबिक इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में मिट्टी कुश्ती, बॉक्सिंग, मैराथन, बॉडीबिल्डिंग के साथ ओलंपिक और नॉन-ओलंपिक खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। एसोसिएशन का उद्देश्य गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाखों रुपये तक के पुरस्कार और आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही गई है।
बरहमपुर के गोकुलधाम स्थित टाइटन ट्रैक जिम कॉम्प्लेक्स में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपियन और खेल जगत की चर्चित खिलाड़ी दुती चंद, जनरल सेक्रेटरी दुती कृष्ण बेहरा, रानू मोहंती, भवानी शंकर साहू, युग्म संपादक रामेश्वरी नंद सहित कई खेल प्रेमी और प्रतिभाएं मौजूद रहीं।

ओलंपियन दुती चंद ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग खेलों के प्रतियोगियों को एक मंच पर लाना तथा लोगों में शारीरिक फिटनेस और खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओडिशा के लोगों और राज्य के करीब 2000 जिम के सहयोग और आशीर्वाद से यह आयोजन सफल होगा।
एसोसिएशन ने खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और आम लोगों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि बदलती जीवनशैली और मोबाइल-इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को खेल और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना आज की जरूरत है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































