साइबर जागृति अभियान को देश-विदेश से मिला रिस्पांस, 162 फिल्मों की एंट्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
रूस से भी पहुंची फिल्म, 3 अक्टूबर को होगा विजेताओं का ऐलान; ‘The Cyber Trap’ की होगी विशेष स्क्रीनिंग
रायगढ़ ACGN:- साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रायगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता को देश-विदेश से अच्छी भागीदारी मिली है। पुलिस के अनुसार प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। खास बात यह है कि रूस से भी एक फिल्म प्रतियोगिता में पहुंची है।
फिल्मों का मूल्यांकन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए फिल्म निर्माण और रंगमंच से जुड़े अनुभवी लोगों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। निर्णायक मंडल में फिल्म निर्देशक मनोज वर्मा, फिल्मकार योगेंद्र चौबे तथा रंगकर्मी, अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार और अभिनय प्रशिक्षक सुनील चिपड़े शामिल हैं। मनोज वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूलन: द मेज़’ को सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
प्रतियोगिता के परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विजेता फिल्मों की घोषणा और सम्मान के साथ चयनित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर तैयार की गई विशेष शॉर्ट फिल्म “The Cyber Trap” की भी स्क्रीनिंग होगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए अलग से तैयार की गई है।
पुलिस के अनुसार इस फिल्म में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत और हर्ष बैरागी सहित रायगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और निर्देशन ऋभू समर्थ सिंह ने किया है।
प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई है। 3 से 6 मिनट की शॉर्ट फिल्म श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 75 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है। वहीं अधिकतम 3 मिनट की फिल्म या रील श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 75 हजार रुपये, द्वितीय 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये है।
रायगढ़ पुलिस के अनुसार युवाओं की रुचि और आग्रह को देखते हुए फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 की गई थी। पुलिस ने शहरवासियों और आम नागरिकों से 3 अक्टूबर को आयोजित समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर साइबर जागरूकता अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































