नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “PM आवास गड़बड़ी पर तिलकेजा में चला प्रशासन का डंडा, 5 बर्खास्त, 6 पर FIR” – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“PM आवास गड़बड़ी पर तिलकेजा में चला प्रशासन का डंडा, 5 बर्खास्त, 6 पर FIR”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


6 के खिलाफ FIR, सचिव पहले ही निलंबित; अब सरकारी राशि की वसूली पर टिकी नजर


जिला ACGN:- प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तिलकेजा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने पांच संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी हैं। वहीं छह आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ उरगा थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पंचायत सचिव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है और विभागीय जांच जारी है।
जांच में करीब 48 अपात्र लोगों के नाम पर आवास स्वीकृत करने, हितग्राहियों की किश्त दूसरे खातों में भेजने और मृत व्यक्तियों के नाम पर राशि जारी किए जाने जैसी अनियमितताओं की शिकायतों की जांच की गई। जांच में ब्लॉक समन्वयक आवास, तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और आवास मित्र की भूमिका सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।
मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों को योजना की राशि या लाभ दिए जाने की बात भी स्थानीय स्तर पर सामने आती रही है। इसकी पुष्टि जांच के आधिकारिक रिकॉर्ड से होना बाकी है। कुछ संबंधित बैंक खातों को होल्ड किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
अब असली सवाल सरकारी खजाने से निकली राशि की वापसी का है। कितनी रकम गलत खातों में गई, कितनी राशि रोकी या वापस की गई और शेष राशि की वसूली किससे होगी, इन सवालों पर प्रशासन की अगली कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। जिस व्यक्ति की भूमिका जांच में प्रमाणित होगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और वसूली की प्रक्रिया तय की जानी है।
पांच बर्खास्त, छह पर FIR और सचिव निलंबित होने के बाद तिलकेजा मामला अब सिर्फ शिकायत तक सीमित नहीं रहा। अब नजर जांच के अगले चरण और सरकारी राशि की वास्तविक वसूली पर है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now