शटर तोड़कर गुटखा-नकदी चोरी, 2 नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस आरोपियों तक पहुंची, दो बोरी गुटखा और 1700 रुपये बरामद
रायगढ़ ACGN:- शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जनरल स्टोर का शटर तोड़कर नकदी और गुटखा चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी का राजश्री गुटखा और 1700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। तीनों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक सिंधी कॉलोनी, कच्ची खोली निवासी हरिचंद अम्बुवानी ने 27 सितंबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कालीबाड़ी, सिविल लाइन स्थित दीपक जनरल स्टोर को 26 सितंबर की रात करीब 10 बजे बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन दुकान पहुंचने पर शटर क्षतिग्रस्त मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखी नकदी के साथ राजश्री गुटखा के करीब 200 पैकेट, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई, गायब मिले।
रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 544/2026 के तहत धारा 331(4), 305 BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
पुलिस के अनुसार इसी दौरान सूचना मिली कि जेलपारा जूटमिल निवासी विवेकानंद चौहान उम्र 24 वर्ष अपने साथियों के साथ चोरी किए गए गुटखे को कम कीमत में बेचने की बात कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विवेकानंद चौहान और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 26-27 सितंबर की दरम्यानी रात लोहे की रॉड से दुकान का शटर ऊपर उठाकर अंदर प्रवेश किया गया और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया गया। इसके बाद दुकान से नकदी और राजश्री गुटखा चोरी करने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक चोरी की रकम आपस में बांट ली गई थी, जबकि गुटखा रेलवे ट्रैक के पास छिपाया गया था। बाद में एक अन्य नाबालिग साथी को गुटखा बेचने के लिए एक बोरी दी गई।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो छोटी बोरियों में रखा राजश्री गुटखा और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में विवेकानंद चौहान समेत दो विधि से संघर्षरत बालकों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है।
चोरी के माल और आरोपियों की पतासाजी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक दिग्विजय वैष्णव सहित हमराह स्टाफ की भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































