सिंघिया के सेवा सेतु शिविर में पहुंचे 436 आवेदन, 92 का मौके पर निराकरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र बांटे, विभागीय स्टॉलों पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी
कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिंघिया स्थित हाई स्कूल मैदान में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 92 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष 344 आवेदन संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजे गए।

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप मरावी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण मरकाम, जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती जायसवाल, चतुर भुवन नायक, कन्हैया चौहान तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में हुआ।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने शिविर के उद्देश्य की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से विभागीय स्टॉलों पर अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आवेदनों पर कार्रवाई की। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी के साथ जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। राजस्व से जुड़े मामलों पर भी कार्रवाई की गई।
कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, वन और खाद्य विभाग के स्टॉल लगाए गए थे। यहां ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की गई।
शिविर में प्राप्त 436 आवेदनों में से 92 का निराकरण होना प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधे संवाद का हिस्सा रहा, जबकि 344 आवेदनों को संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































