नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुजुर्गों के सम्मान का महाकुंभ, 1810 वरिष्ठजनों को मिला निशुल्क बस पास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बुजुर्गों के सम्मान का महाकुंभ, 1810 वरिष्ठजनों को मिला निशुल्क बस पास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

      सियान सेवा महाकुंभ में वरिष्ठजनों को सम्मान
रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

सियान सेवा महाकुंभ में 4 हजार से अधिक वरिष्ठजन हुए लाभान्वित, नई योजनाओं का शुभारंभ

रायपुर ACGN:- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में सियान सेवा महाकुंभ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने वरिष्ठजनों से संवाद किया और उन्हें वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में 4 हजार से अधिक वरिष्ठजनों के लाभान्वित होने की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में ‘प्रोजेक्ट सियान आशीष सेवा’ के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के 1810 वरिष्ठ नागरिकों को देशभर में निशुल्क यात्रा के लिए बस पास प्रदान किए गए। इसके अलावा जरूरत के अनुसार 2 हजार छड़ियां, एक हजार श्रवण यंत्र और 20 ट्राइसाइकिल भी वितरित की गईं।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वरिष्ठजन परिवार और समाज के अनुभव तथा सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं। उनके अनुसार वरिष्ठजनों का सम्मान करने के साथ उनके अनुभव को समाज के विकास में भी उपयोगी स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन केवल बीते समय की विरासत नहीं, बल्कि वर्तमान विकास के सहभागी भी हैं।


मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 400 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लिए 450 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के 15,90,080 वरिष्ठजन लाभान्वित हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उल्लेख करते हुए मंत्री ने बताया कि अब तक 2,55,845 वरिष्ठजनों को आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों की यात्रा को आसान बनाने के लिए बस पास की सुविधा भी एक महत्वपूर्ण पहल है।


मंत्री ने वरिष्ठजनों के लिए सियान हेल्पलाइन 155326 की जानकारी देते हुए वृद्धाश्रम, अटल वयो अभ्युदय योजना, प्रशामक देखरेख गृह और सियान गुड़ी जैसी व्यवस्थाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों को सुरक्षित, आत्मीय और सम्मानपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


           रायपुर प्रशासन ने शुरू किए दो प्रोजेक्ट
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रायपुर जिला प्रशासन की ओर से ‘प्रोजेक्ट सियान आशीष सेवा’ और ‘प्रोजेक्ट सियान श्रम सम्मान’ की शुरुआत की गई। सियान आशीष सेवा के तहत जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को देशभर में यात्रा के लिए निशुल्क बस पास उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
वहीं सियान श्रम सम्मान के तहत लंबे समय से श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई है। प्रशासन के अनुसार इस पहल के तहत 60 वरिष्ठ श्रमिकों को लाभ दिया गया। पात्र निर्माण श्रमिकों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत 1500 रुपये मासिक पेंशन तथा तीन वर्ष से पंजीकृत 59 से 60 वर्ष आयु के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता का प्रावधान है।

इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, विधायक पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, संचालक गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now