नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेलचा-झाड़ू लेकर मैदान में उतरे मंत्री, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेलचा-झाड़ू लेकर मैदान में उतरे मंत्री, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सरगुजा, छत्तीसगढ़

लखनपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

ग्राम तराजू में साप्ताहिक बाजार और तालाब किनारे चला स्वच्छता अभियान, लखनपुर की सभी पंचायतों में भी हुई सफाई

सरगुजा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को लेकर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत तराजू में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने खुद बेलचा और झाड़ू थामकर श्रमदान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छताग्राहियों और ग्रामीणों के साथ साप्ताहिक बाजार स्थल तथा तालाब के आसपास सफाई की।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और विकसित समाज की आधारशिला है। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए केवल शासन-प्रशासन के प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन के अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना जरूरी है।


उन्होंने ग्रामीणों से घर और आसपास के परिसर के साथ बाजार, तालाब, सड़क और दूसरे सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही ओडीएफ प्लस के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग करने की बात कही।
ग्राम तराजू में हुए सामूहिक श्रमदान में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाने के साथ लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, जलस्रोतों के आसपास गंदगी नहीं फैलाने और गांव की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।


सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां केवल ग्राम तराजू तक सीमित नहीं रहीं। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर की सभी ग्राम पंचायतों के शासकीय कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारी-कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वच्छताग्राहियों ने श्रमदान कर कार्यालय एवं आंगनबाड़ी परिसरों की सफाई की।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, राकेश अग्रवाल, राकेश साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि राजेंद्र जायसवाल, दिनेश बारी, दिनेश साहू, जनपद सदस्य श्रीमती रजनी पैंकरा सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताग्राही और ग्रामीण मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now