नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं सोनी विकास झा, बच्चों के पोषण पर माताओं से की चर्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं सोनी विकास झा, बच्चों के पोषण पर माताओं से की चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आंगन मिलन सेवा में माताओं, बच्चों, कार्यकर्ताओं और मितानिनों से मिलीं पालिका अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों का किया सम्मान

कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन सेवा के तहत नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा आंगनबाड़ी केंद्र गजरा-4 पहुंचीं। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों, बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात कर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और पौष्टिक आहार को लेकर चर्चा की।


इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक एवं संतुलित आहार देने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी पोषण पर विशेष जोर दिया गया। श्रीमती सोनी विकास झा ने माताओं से बच्चों के खान-पान को लेकर जागरूक रहने और आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों ने बच्चों और माताओं के बीच स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों का सम्मान भी किया गया।


स्वस्थ बचपन समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी : सोनी विकास झा
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित बचपन समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

बच्चों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर परिवार के साथ-साथ समाज के सभी लोगों को मिलकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।


कार्यक्रम में माताओं ने भी बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान बच्चों की देखभाल, खान-पान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को लेकर भी बातचीत हुई।


इस अवसर पर रामेश्वर सोनी, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग भाजपा कोरबा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य श्रीमती प्रमिला सायतोड़े सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now