नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जहां कभी गूंजती थी गोलियों की आवाज, वहां अब लहराएगा तिरंगा! नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जहां कभी गूंजती थी गोलियों की आवाज, वहां अब लहराएगा तिरंगा! नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने बाइक पर तिरंगा थामकर किया यात्रा का नेतृत्व; 14 अगस्त को कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर होगा समापन

रायपुर/नारायणपुर। बस्तर में शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर बुधवार को नारायणपुर से बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 का शुभारंभ हुआ। कभी नक्सली हिंसा के लिए पहचाने जाने वाले अति संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा का नेतृत्व उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने बाइक पर तिरंगा थामकर किया। नारायणपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से शुरू हुई यात्रा को विभिन्न समाज प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने बच्चों तथा युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और बस्तर में शांति, विकास तथा राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह यात्रा उन इलाकों से होकर गुजर रही है, जहां कभी नक्सली घटनाओं का प्रभाव रहा है। अब इन्हीं क्षेत्रों में तिरंगा पूरे सम्मान के साथ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि नारायणपुर को यात्रा के शुभारंभ के लिए विशेष रूप से इसलिए चुना गया है क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है। यात्रा का समापन 14 अगस्त को बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराकर किया जाएगा।
गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर में अब सुरक्षा के साथ सड़क, शिक्षा, कौशल विकास, लघु वनोपज के प्रसंस्करण और रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही।


उन्होंने कहा कि बस्तर के अनेक दुर्गम गांवों में राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण की परंपरा मजबूत हुई है। इस स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर संभाग के 90 से अधिक ऐसे गांवों में पहली बार तिरंगा फहराए जाने की बात उन्होंने कही। उन्होंने इसे बस्तर में बदलते माहौल और लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।
वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा कि जिन क्षेत्रों को कभी नक्सली गतिविधियों का केंद्र माना जाता था, वहां से आज तिरंगा यात्रा निकलना बदलाव का बड़ा संदेश है। यात्रा के दौरान उन स्थानों की मिट्टी भी एकत्रित की जाएगी, जहां जवानों और नागरिकों ने शहादत दी। इस मिट्टी का उपयोग भविष्य में बनने वाले स्मारक में किया जाएगा।


नारायणपुर से दंतेवाड़ा तक पहुंची यात्रा
12 अगस्त से शुरू हुई यात्रा पहले दिन नारायणपुर से मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई, कन्हारगांव, कड़ेनार, बोदली, सातधार और बारसूर होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची। दूसरे दिन यात्रा दंतेवाड़ा से सुकमा और बीजापुर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। तीसरे दिन बीजापुर से आवापल्ली, उसूर, गलगम, नंबी और ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक यात्रा पहुंचेगी, जहां इसका समापन प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनप्रतिनिधि राहुल टिकरिया, संध्या पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा भी यात्रा में शामिल हुए।
बस्तर तिरंगा यात्रा का संदेश साफ है, जिन रास्तों पर कभी भय का साया था, वहां अब विकास, विश्वास और राष्ट्रध्वज की पहचान मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।
✍️

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now