नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो वर्ष से फरार हत्या का आरोपी कोंडागांव से गिरफ्तार, उरगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दो वर्ष से फरार हत्या का आरोपी कोंडागांव से गिरफ्तार, उरगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009

शादी समारोह में शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर युवक की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को अंतर-जिला समन्वय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबोचा।

कोरबा ACGN :- कोरबा जिले की उरगा थाना पुलिस ने लगभग दो वर्ष से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोंडागांव से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत गंभीर और लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस ने कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग और समन्वय से आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लाया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना उरगा में दर्ज अपराध क्रमांक 248/2024 की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान विकास अग्रवाल की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि मृतक और मुख्य आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले मृतक को अत्यधिक शराब पिलाई और बाद में शराब में चूहा मारने की जहरीली दवा मिलाकर डिस्पोजेबल गिलास के माध्यम से पिला दी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम तथा फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ाई। घटना के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा।
उरगा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी। विश्वसनीय सूचना मिलने पर कोंडागांव पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को कोंडागांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य भी बताए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से लगभग दो वर्षों से लंबित इस जघन्य हत्या प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया को नई गति मिली है। साथ ही यह कार्रवाई गंभीर अपराधों के प्रति कोरबा पुलिस की सक्रियता, तकनीकी जांच और अंतर-जिला समन्वय की प्रभावशीलता को भी दर्शाती है।
आरोपी के नाम :
जितेंद्र मसीह (गिरफ्तार)
वैभव भारती (प्रकरण का मुख्य आरोपी)

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now