हनुमान मंदिर के पास ’52 परियों’ से इश्क़! पुलिस ने मारा छापा, 9 इश्क़बाज़ गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त, सभी आरोपी भेजे गए जेल।
बिलासपुर ACGN: बिलासपुर जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बिरकोना में संचालित अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से नौ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹20,700 नकद, 52 पत्ती ताश, नौ मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी।
20 जुलाई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन घेराबंदी कर सभी नौ आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से ₹20,700 नकद, 52 पत्ती ताश, 09 मोबाइल फोन तथा सीजी-10-ईजे-9497 नंबर की एक मोटरसाइकिल जब्त की। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


