नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को पीएच.डी. की मानद उपाधि, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को पीएच.डी. की मानद उपाधि, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नई दिल्ली में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 में व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित।

कोरबा ACGN :- भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के दौरान डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, प्रभावशाली नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

बताया गया कि श्री गोपाल मोदी लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं के निराकरण तथा सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा द्वारा अनेक जनहितकारी अभियान, सेवा गतिविधियां और संगठनात्मक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए गए हैं। उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान कोरबा जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

इस सम्मान की घोषणा के बाद कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री गोपाल मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने इसे जिले के लिए सम्मान और गौरव का क्षण बताया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री गोपाल मोदी ने इसे अपने परिवार, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेतृत्व तथा कोरबा की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now