नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बांटा स्नेह और अपनापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बांटा स्नेह और अपनापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दृष्टिहीन एवं श्रवण बाधित बच्चों से की आत्मीय मुलाकात, आवश्यक सामग्री वितरित कर बढ़ाया उत्साह।

कोरबा ACGN :- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल के साथ रामपुर तहसील रोड स्थित दिव्य ज्योति स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिहीन एवं श्रवण बाधित बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

सुश्री सरोज पांडेय ने बच्चों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी दृष्टि से किसी से कम नहीं हैं। यदि उन्हें उचित शिक्षा, मार्गदर्शन और समाज का सहयोग मिले तो वे जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज से ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। बच्चों के साथ बिताए गए भावनात्मक पलों ने पूरे वातावरण को स्नेह, सेवा और अपनत्व से भर दिया। उपस्थित लोगों ने भी इस आयोजन को सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

इस अवसर पर सह संभाग रायपुर प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री अनिता राजपूत, स्मिता सिंह, दिव्य ज्योति स्कूल की प्रमुख रीता खेत्रपाल, विद्यालय की शिक्षिकाएं तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

 

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now