बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद, चोरी का माल खरीदने वालों पर भी शिकंजा।
रायगढ़ ACGN :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल, कोतवाली एवं चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच बाइक चोरों और चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि सत्तीगुड़ी चौक निवासी आयुष दास महंत चोरी की मोटरसाइकिल चला रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीन सप्ताह पहले सत्तीगुड़ी चौक से चोरी की गई बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल को उसने संबलपुरी निवासी दशरथ खड़िया को मात्र तीन हजार रुपये में बेच दिया था। वहीं 7 जुलाई की रात उसने विष्णु राठिया और जलधर कुंवर के साथ मिलकर एक होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल चोरी की। इसके बाद 10 जुलाई की रात अमन खड़िया और अमित भोय के साथ मिलकर चक्रधरनगर क्षेत्र के सिग्नल चौक से हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी कर उसे संबलपुरी निवासी नरसिंग चौहान को बेच दिया।

पुलिस ने आयुष दास महंत के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से होंडा एसपी-125, दशरथ खड़िया के कब्जे से बजाज सीटी-100 तथा नरसिंग चौहान के घर दबिश देकर चोरी की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की।
जांच में यह भी सामने आया कि नरसिंग चौहान को पहले से जानकारी थी कि मोटरसाइकिल चोरी की है और उसका नंबर प्लेट भी बदला जा चुका है। इसके बावजूद उसने पैसों का लेन-देन कर मोटरसाइकिल अपने पास रख ली। इसके आधार पर चोरी का माल खरीदने और छिपाने के आरोप में उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने इस मामले में आयुष दास महंत, विष्णु राठिया, जलधर कुंवर, अमन खड़िया, अमित भोय, दशरथ खड़िया और नरसिंग चौहान को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं चोरी का माल खरीदने-छिपाने से जुड़ी धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


