विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी की दो वर्षीय विधायी यात्रा पर आधारित पुस्तकों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने किया फिजियोथेरेपी केंद्र का उद्घाटन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर (ओड़िशा)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज (ओड़िशा ब्यूरो)
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा परिसर में दो पुस्तकों का विमोचन किया, विधायी प्रक्रिया के डिजिटलीकरण की सराहना करते हुए नए फिजियोथेरेपी केंद्र को बताया जनकल्याणकारी पहल।
भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी की सफल दो वर्षीय संवैधानिक एवं विधायी यात्रा पर आधारित दो पुस्तकों का बुधवार को विधानसभा परिसर में भव्य समारोह के दौरान लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने “Presiding with Purpose: Two Years Legislative Journey of Speaker Surama Padhy” तथा “Two Years of Transformative Leadership under Speaker Surama Padhy” शीर्षक वाली पुस्तकों का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में स्थापित आधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र का भी उद्घाटन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की पहल पर स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य वर्तमान एवं पूर्व विधायकों, उनके परिजनों तथा ओड़िशा विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इससे विशेष रूप से वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पिछले दो वर्षों में विधानसभा की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी के नेतृत्व में संपूर्ण विधायी प्रक्रिया का सफल डिजिटलीकरण अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पुस्तकों में विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त यात्रा का दस्तावेज संकलित है, जो भविष्य में शोधकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और युवाओं के लिए उपयोगी मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने फिजियोथेरेपी केंद्र की स्थापना को जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताते हुए ओड़िशा विधानसभा सचिवालय एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, विधायक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


