ढिमरापुर रोड लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आदतन लुटेरे गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी, एक बदमाश जेल से छूटने के तीन दिन बाद ही फिर अपराध में शामिल
रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए ढिमरापुर रोड पर हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने राह चलते युवक के साथ मारपीट कर ₹15,200 की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
मामले के अनुसार प्रार्थी त्रिनाथ सामल निवासी ढिमरापुर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ज्वेलर्स दुकान में सेल्समैन का काम करता है। 29 जून की देर रात वह अपने काम से वापस लौट रहा था, तभी ढिमरापुर रोड स्थित आदित्य मोटर्स के पास दो युवकों ने उसे रोककर पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जेब में रखे ₹15,200 लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध युवक नजर आए। फुटेज और पुलिस की मानव सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान नीरज टोप्पो एवं शैलेष मिंज के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रामभाठा मुक्तिधाम के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि लूट की रकम लेकर वे झारसुगुड़ा चले गए थे, जहां अधिकांश रकम खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹700 बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी नीरज टोप्पो के विरुद्ध चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं, वहीं शैलेष मिंज के खिलाफ भी चोरी और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। इनमें से एक आरोपी घटना से कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और फिर अपराध की वारदात में शामिल हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों में नीरज टोप्पो पिता कैलाश टोप्पो उम्र 19 वर्ष एवं शैलेष मिंज पिता सुजीत मिंज उम्र 22 वर्ष शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराध और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


