नजूल आरआई के दफ्तर में लटका ताला, जमीन संबंधी कामों के लिए भटक रहे लोग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
तहसील के पीछे कार्यालय, फिर भी नहीं बैठ रहे अधिकारी; नागरिकों ने एसडीएम और कलेक्टर से लगाई हस्तक्षेप की गुहार
धरमजयगढ़ ACGN:- तहसील कार्यालय धरमजयगढ़ में नए नजूल राजस्व निरीक्षक की पदस्थापना के बाद से आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नजूल आरआई कार्यालय में नियमित रूप से अधिकारी के नहीं बैठने के कारण कार्यालय अक्सर बंद मिलता है, जिससे जमीन संबंधी जरूरी कामों के लिए पहुंचने वाले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
नजूल राजस्व निरीक्षक का कार्यालय तहसीलदार न्यायालय के ठीक पीछे स्थित होने के बावजूद वहां ताला लटका मिलना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। दूर-दराज के ग्रामीण और नगरवासी सीमांकन, नजूल रिकॉर्ड, जमीन संबंधी दस्तावेजों एवं अन्य राजस्व कार्यों को लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण उन्हें कई बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नए नजूल आरआई के आने के बाद से नजूल से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। छोटे-छोटे कामों के लिए भी लोगों को हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर जानकारी नहीं मिलने और आवेदनों के निराकरण में देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
नागरिकों ने आरोप लगाया कि एक ओर शासन द्वारा राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण और सुशासन की बात कही जाती है, वहीं धरमजयगढ़ में नजूल कार्यालय की स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ और जिला कलेक्टर से मामले की जांच कराकर कार्यालय को नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है।
लोगों ने कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें तो आम जनता को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सकती है। नागरिकों ने लापरवाही बरतने वालों पर उचित कार्रवाई की मांग भी की है।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


