नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएचएम कर्मचारियों की नियमितीकरण मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनएचएम कर्मचारियों की नियमितीकरण मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

एनएचएम कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की रखी मांग, कर्मचारियों के हित में सकारात्मक पहल का किया आग्रह

सूरजपुर ACGN:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की नियमितीकरण सहित विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
एनएचएम कर्मचारी संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने बताया कि प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमितीकरण सहित कई मांगें अभी भी लंबित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में लगातार योगदान दे रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों के निराकरण से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी और सुधार आएगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित एवं प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की जाएगी।
जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी संघ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से कर्मचारियों की आवाज को लगातार उठाता रहेगा। संघ को उम्मीद है कि शासन जल्द ही कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय लेगा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now