पुलिस विभाग में वर्षों की अनुशासित सेवा के बाद दो अधिकारियों को मिली भावभीनी विदाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आईजी राम गोपाल गर्ग ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर रेंज कार्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले दो पुलिस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्री रामकुमार पटेल (रीडर) एवं प्रधान आरक्षक श्री विरेन्द्र कुमार शास्त्री को पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग एवं कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने दोनों अधिकारियों के अनुशासित, ईमानदार एवं समर्पित सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना ही किसी अधिकारी की पहचान होती है।

उप निरीक्षक श्री रामकुमार पटेल ने मार्च 1984 में जिला बिलासपुर में आरक्षक के पद से अपनी पुलिस सेवा प्रारंभ की थी। उन्होंने अपने सेवाकाल में जांजगीर, कवर्धा और कोरबा जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2023 से वे बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में रीडर के पद पर कार्यरत थे। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्हें 300 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया तथा उनका पूरा कार्यकाल बेदाग रहा।

वहीं प्रधान आरक्षक श्री विरेन्द्र कुमार शास्त्री ने वर्ष 1994 में जिला बिलासपुर में चालक के पद से पुलिस विभाग में सेवा शुरू की थी। उन्होंने मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2021 से वे आईजी कार्यालय बिलासपुर रेंज में कार्यरत थे।
आईजी श्री गर्ग ने दोनों अधिकारियों को विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी सेवाएं और अनुभव हमेशा पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। उन्होंने दोनों के स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा, निरीक्षक श्रीमती सरिता तिवारी, निरीक्षक श्री अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश मिश्रा सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सहकर्मियों ने भी दोनों अधिकारियों के साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने इस सम्मान के लिए आईजी श्री राम गोपाल गर्ग एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आईजी श्री गर्ग ने दोनों अधिकारियों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए वाहन से उनके घर के लिए रवाना किया।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


