डॉक्टर्स डे पर पुलिस कर्मियों के लिए लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 55 अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई जांच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आईएमए जीपीएम के चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य जागरूकता पहल की सराहना की
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर जिला पुलिस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जीपीएम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पुलिस जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की।

शिविर में आईएमए जीपीएम के चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु सिंह, डॉ. हेमंत तंवर, डॉ. अनीश, डॉ. भरत त्रिपाठी, डॉ. सुषमा विश्वास, डॉ. मार्को, डॉ. आशीष मिश्रा एवं डॉ. पवन ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लैब तकनीशियन गोपाल एवं ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट ने भी जांच कार्य में सहयोग प्रदान किया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 55 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर) एवं नेत्रों की जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद पुलिस कर्मियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।

पुलिस अधीक्षक श्री खिलारी ने कहा कि पुलिस कर्मचारी लगातार कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता की सेवा में सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने आईएमए जीपीएम के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर पुलिस बल की कार्यक्षमता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

शिविर के समापन अवसर पर चिकित्सकों एवं सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस पहल को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


