नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंत्रालय में तीन अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई, श्रम मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंत्रालय में तीन अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई, श्रम मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दीर्घ शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान, मंत्री लखन लाल देवांगन ने सराहा योगदान

रायपुर ACGN:- राज्य शासन की सेवा में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में मंत्रालय महानदी भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


सम्मान समारोह में श्रम विभाग के अवर सचिव श्री कीर्तिवर्धन उपाध्याय, गृह विभाग के स्टाफ ऑफिसर श्री राजेश हीरा तथा स्कूल शिक्षा विभाग के दफ्तरी श्री चैनसिंह को भावभीनी विदाई दी गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि शासकीय सेवा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ किया गया कार्य हमेशा प्रेरणा देता है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का योगदान शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया चरण है, जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने अनुभवों के साथ समाज और परिवार के लिए बेहतर योगदान दे सकते हैं। मंत्री ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।


समारोह में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सेवानिवृत्त साथियों के सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now