नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

90 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, अब शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेज किया अभियान

बलरामपुर-रामानुजगंज ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। महिलाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में जिले ने 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
जिले में निर्धारित 8,785 पात्र बालिकाओं के लक्ष्य के विरुद्ध 7,931 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले की सक्रिय भागीदारी से अभियान को व्यापक सफलता मिली है।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और मातृ एवं बाल स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बेहतर प्रबंधन और जनजागरूकता के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित मैदानी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अभियान को गति दी। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर पात्र बालिकाओं एवं उनके परिवारों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले की इस उपलब्धि पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब अभियान का अगला लक्ष्य शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जो पात्र बालिकाएं अभी टीकाकरण से वंचित हैं, उन तक पहुंच बनाकर उन्हें भी अभियान से जोड़ा जाए।
दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों वाला बलरामपुर-रामानुजगंज जिला राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण बनकर उभरा है। प्रशासनिक समन्वय, स्वास्थ्य विभाग की मेहनत और आमजन की सहभागिता से जिले ने कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर परिणाम हासिल किया है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now