फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- रायपुर ब्यूरो
हत्या के प्रयास सहित एक दर्जन से अधिक अपराधों में शामिल आरोपी को एंटी क्राइम यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा
रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, नारकोटिक्स और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अपराध पहले से दर्ज हैं।
थाना डी.डी. नगर रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 409/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में आरोपी गौरव हेपट घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।
इसी दौरान पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी गौरव हेपट को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फरारी के दौरान दमन-दीव, बिलासपुर और धमतरी में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रहने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपी को शरण देने वाले लोगों और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी को थाना डी.डी. नगर के प्रकरण में गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध हथियार बरामदगी के मामले में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी गौरव हेपट पिता बलवंत राव हेपट, उम्र 29 वर्ष, निवासी बूढ़ापारा सप्रे गार्डन के सामने, थाना कोतवाली रायपुर है। आरोपी थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है, जिसके विरुद्ध रायपुर के विभिन्न थानों में गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


