नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा सेतु पोर्टल बना आमजनों के लिए राहत का माध्यम, ऑनलाइन आवेदन से एक सप्ताह में मिला विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा सेतु पोर्टल बना आमजनों के लिए राहत का माध्यम, ऑनलाइन आवेदन से एक सप्ताह में मिला विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

डिजिटल सुविधा से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, घर बैठे पारदर्शी प्रक्रिया से मिल रही लोगों को सुविधा

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के तहत संचालित सेवा सेतु पोर्टल आमजनों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। पोर्टल के जरिए अब शासकीय सेवाएं घर बैठे सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे नागरिकों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
इसी क्रम में ग्राम पिपरौद निवासी श्री आशीष देवनाथ एवं श्रीमती शिवानी को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। आशीष एवं शिवानी का विवाह अप्रैल 2026 में हुआ था, जिसके बाद उन्होंने विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया।
आवेदन प्राप्त होने के बाद पंचायत स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद मात्र एक सप्ताह के भीतर उन्हें डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
श्री आशीष देवनाथ एवं श्रीमती शिवानी ने बताया कि समय पर विवाह प्रमाण पत्र मिलने से अब वे इसका उपयोग विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य आवश्यक कार्यों में आसानी से कर सकेंगे। प्रमाण पत्र में उपलब्ध क्यूआर कोड एवं डिजिटल सत्यापन सुविधा ने इसकी विश्वसनीयता को और मजबूत बनाया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। ऑनलाइन व्यवस्था से कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी कम हुई और बिना अतिरिक्त समय एवं खर्च के आवश्यक सेवा प्राप्त हो गई।
डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों तक शासकीय सुविधाएं तेजी से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now