मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राम वाटिका में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू,
रामगढ़ में मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राम की प्रतिमा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सरगुजा ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सरगुजा प्रवास के दौरान उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक स्थल रामगढ़ स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में पहुंचकर भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां के नाम पर लगाया गया एक पौधा केवल पर्यावरण संरक्षण की पहल नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव भी है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना आज समय की आवश्यकता है और वृक्षारोपण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
भगवान श्री राम की प्रतिमा के समक्ष नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्यपरायणता का आदर्श उदाहरण है। उनके आदर्श युगों-युगों से मानव समाज को सही मार्ग दिखाते रहे हैं।

उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलते हुए सेवा, सद्भाव और समर्पण की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रामगढ़ की ऐतिहासिक भूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संदेश का सुंदर संगम बना।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


