नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बढ़ते जल संकट के बीच युवा पार्षद रोशन सोनी ने उठाई दाऊपारा की बंद पड़ी पानी टंकी शुरू कराने की मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बढ़ते जल संकट के बीच युवा पार्षद रोशन सोनी ने उठाई दाऊपारा की बंद पड़ी पानी टंकी शुरू कराने की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भू-जल स्तर में गिरावट और पेयजल समस्या को देखते हुए जिला कलेक्टर के जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन, शहरवासियों को नियमित जलापूर्ति की मांग

मुंगेली ACGN:- शहर में लगातार गिरते भू-जल स्तर और बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए वार्ड क्रमांक 19 के युवा पार्षद रोशन सोनी ने जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए दाऊपारा स्थित स्टेडियम परिसर में निर्मित पानी टंकी को शीघ्र चालू कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर के जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है।


ज्ञापन में बताया गया कि दाऊपारा स्टेडियम परिसर में वर्षों पूर्व लाखों लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में मुंगेली शहर के कई वार्डों में पेयजल की समस्या बनी हुई है और लगातार भू-जल स्तर नीचे जाने से आने वाले समय में जल संकट और गहरा सकता है।
युवा पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि यदि इस पानी टंकी का संचालन प्रारंभ कर दिया जाए तो शहर के नागरिकों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे नए बोरवेल खनन की आवश्यकता कम होगी और गिरते भू-जल स्तर के संरक्षण में भी सहायता मिलेगी।


उन्होंने बताया कि केंद्रीकृत जलापूर्ति व्यवस्था लागू होने से बिजली की खपत में कमी आएगी और ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही नागरिकों को व्यक्तिगत मोटर पंप के माध्यम से पानी खींचने की समस्या से राहत मिलेगी। इससे शहर के सभी वार्डों में समान रूप से बेहतर और सुचारु पेयजल व्यवस्था स्थापित हो सकेगी।
पार्षद रोशन सोनी ने जिला प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दाऊपारा स्थित पानी टंकी को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि मुंगेली शहरवासियों को स्थायी, सुगम और बेहतर पेयजल सुविधा का लाभ मिल सके।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now