नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर महमंद के विद्यार्थियों ने जगाई सेवा और संवेदना की अलख, गांव से जिले तक पहुंचा जागरूकता अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर महमंद के विद्यार्थियों ने जगाई सेवा और संवेदना की अलख, गांव से जिले तक पहुंचा जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महमंद में विद्यार्थियों ने चिकित्सकों के सम्मान, मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश, नवाचारी पहल से सामाजिक चेतना को मिल रहा विस्तार

बिलासपुर ACGN:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं नवाचारी व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी के नेतृत्व में प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज, स्वास्थ्य और मानव सेवा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा चिकित्सकों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव जागृत करना था।


इस अवसर पर श्रीमती शांति सोनी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि चिकित्सक मानवता के सच्चे प्रहरी होते हैं, जो अपने ज्ञान, सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के माध्यम से समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि डॉक्टर केवल बीमारियों का उपचार नहीं करते, बल्कि कठिन समय में लोगों को विश्वास, उम्मीद और जीवन जीने की नई प्रेरणा देते हैं।


कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यानमाला, संगोष्ठी एवं “समाज में चिकित्सकों का योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चिकित्सा सेवा के मानवीय पक्ष को समझा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों पर विचार साझा किए।
श्रीमती शांति सोनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के संदेश को केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पूरे महमंद गांव के साथ-साथ बिलासपुर जिले में भी जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य, सेवा भावना और चिकित्सकों के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


इस अभिनव पहल से विद्यार्थियों में समाज सेवा की भावना मजबूत हो रही है और कई विद्यार्थियों के मन में भविष्य में डॉक्टर बनकर मानवता एवं राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प भी जागृत हुआ है। यह आयोजन शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया है।
यदि शिक्षकों द्वारा इस प्रकार के रचनात्मक और समाजोपयोगी मार्गदर्शन विद्यार्थियों को निरंतर मिलता रहे, तो विद्यार्थी न केवल अपने भविष्य को बेहतर बनाएंगे बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now