अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 31 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
उरला पुलिस की कार्रवाई, शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था आरोपी
रायपुर ACGN:- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरला थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब एवं बिक्री रकम जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री करने वालों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून 2026 को सूचना मिली कि उरला क्षेत्र स्थित शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना मिलने पर थाना उरला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामसुगहीन निवासी सतनाम चौक उरला बताया।
पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी 31 पौवा देशी शराब और बिक्री रकम बरामद हुई। शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी रामसुगहीन दास को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 281/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। जब्त शराब एवं बिक्री रकम की कुल कीमत लगभग 4,520 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


