नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उरला की कंपनी में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी सहित चार बालक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उरला की कंपनी में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी सहित चार बालक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

24 घंटे के भीतर पुलिस को मिली सफलता, करीब 3.50 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद

रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट के थाना उरला क्षेत्र में स्थित कंपनी में हुई लाखों रुपए की चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 3 लाख 50 हजार रुपए कीमत का सामान बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गोपाल मिश्रा ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बेन्द्री बोरझरा स्थित श्री धनीराम बायो एनर्जी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। 21 जून 2026 की सुबह कंपनी पहुंचने पर पता चला कि कंपनी से 16 नग लाइट, 100 फीट केबल, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, ब्लोवर, ड्रिल मशीन, वायर के बंडल सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।


पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान उरला निवासी संदीप निषाद उर्फ गोलू की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विधि से संघर्षरत चार बालकों को भी पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।


पुलिस ने आरोपी संदीप निषाद उर्फ गोलू पिता जगमोहन निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी नया बेन्द्री कृष्णा मंदिर के पास थाना उरला रायपुर तथा चार विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 280/26 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now