नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार; 11 मोबाइल, घड़ियां और नकदी बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार; 11 मोबाइल, घड़ियां और नकदी बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सूने मकानों और उठाईगिरी की घटनाओं पर पुलिस का शिकंजा, लाखों के चोरी के सामान का खुलासा

बिलासपुर ACGN:- शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 नग महंगे स्मार्टफोन, हाथ घड़ियां और नकदी सहित करीब 1 लाख रुपये से अधिक का चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।


पहले मामले में जोरापारा निवासी तारकेश्वर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से अज्ञात चोर ने मोबाइल, हाथ घड़ी और नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर नूतन चौक के पास आरोपी निखिल सोनी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके कब्जे से मोबाइल, घड़ी और नकदी बरामद की गई।


दूसरे मामले में अशोक नगर निवासी रामनारायण मिंज के घर से मोबाइल चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने संदेही महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने Vivo, Poco, Motorola, Oppo, Realme और Infinix कंपनी के 9 मोबाइल बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों में निखिल सोनी निवासी सरकंडा और महेश मानिकपुरी उर्फ सोनू निवासी सिरगिट्टी शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। सरकंडा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now