रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों पर कार्रवाई, तीन आरोपियों से 16 लीटर महुआ शराब जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अवैध शराब बिक्री करते पकड़े गए आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर ACGN:- जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने शराब कोचियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 3200 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 21 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतनपुर के गांधीनगर क्षेत्र में कुछ लोग अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांधीनगर क्षेत्र में दबिश दी।
पुलिस टीम ने कमलेश निर्मलकर के घर पर छापेमार कार्रवाई की, जहां तीन व्यक्ति कच्ची महुआ शराब को छोटे-छोटे पैकेट में भरकर अवैध रूप से बिक्री करते मिले। मौके से पुलिस ने 16 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू पिता रामशरण निर्मलकर उम्र 30 वर्ष, जयकिशन निर्मलकर उर्फ लल्ला पिता रामशरण निर्मलकर उम्र 34 वर्ष और संजय गोंड पिता स्वर्गीय जंतराम गोंड उम्र 32 वर्ष सभी निवासी गांधीनगर रतनपुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


