मोतीबाग चौक के पास 1.5 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
गोलबाजार पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा
रायपुर ACGN:- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोलबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 22 जून 2026 को थाना गोलबाजार पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब के सामने एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। पुलिस टीम ने महिला को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली, जिसमें उसके पास रखे सफेद रंग के थैले से गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजे का वजन 1 किलो 500 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में महिला की पहचान अफसाना बी उर्फ गुड़िया उम्र 38 वर्ष निवासी मोतीबाग चौक थाना गोलबाजार रायपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना गोलबाजार में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला पूर्व में आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में आरोपी रह चुकी है।
पुलिस द्वारा आरोपी महिला की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। इसके साथ ही मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
पुलिस अब गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर जांच आगे बढ़ा रही है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


