नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने वाली युवती गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने वाली युवती गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रार्थी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर भेजती थी अश्लील संदेश, साइबर जांच में हुआ खुलासा

बिलासपुर ACGN:- सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी पहचान बनाकर आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने और झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती ने प्रार्थी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील एवं धमकीपूर्ण संदेश भेजे और बाद में उन्हीं संदेशों के स्क्रीनशॉट के आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी।
मामला थाना तोरवा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी संजय रात्रे निवासी तिफरा बिलासपुर ने 15 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील और धमकी भरे संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 351(3), 356, 308(1) बीएनएस एवं 66(सी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर तकनीकी साक्ष्य, सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी और डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण किया गया।
तकनीकी जांच में सामने आया कि प्रार्थी के नाम से संचालित फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को प्रीति सूर्यवंशी द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपिया ने प्रार्थी के नाम का उपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई और उसके माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भेजे।
जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि आरोपिया ने पूर्व में 1 जनवरी 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि संजय रात्रे के नाम से संचालित इंस्टाग्राम आईडी से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और आपत्तिजनक फोटो व संदेश भेजे जा रहे हैं।
मामले की तकनीकी जांच में पुलिस को पता चला कि जिस इंस्टाग्राम आईडी के संबंध में शिकायत की गई थी, उसका संचालन स्वयं आरोपिया द्वारा किया जा रहा था। आरोपिया द्वारा खुद ही संदेश भेजकर उनके स्क्रीनशॉट तैयार किए गए और उन्हीं के आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि प्रार्थी और आरोपिया के बीच पूर्व में परिचय एवं संबंध थे। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पूरे मामले को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने की बात सामने आई है।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपिया प्रीति सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now